Tuesday, May 21, 2024
HomeLok Sabha Election 2024HP Politics: कंगना रनौत पर भड़के सुक्खू के मंत्री, कहा- 'उन्हें अपना...

HP Politics: कंगना रनौत पर भड़के सुक्खू के मंत्री, कहा- ‘उन्हें अपना रंग और मेकअप हटाकर देखने कोई नहीं आता’

HP Politics: नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्री जगत सिंह नेगी ने अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), HP Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्री जगत सिंह नेगी ने अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा।

मुंबई से एक महिला आई है और
जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुंबई से एक महिला आई है और वह अज्ञानता से भरी हैं। उन्होंने कंगना को मोदी की गिलहरी करार दिया और आरोप लगाया कि वह हर रोज रंग बदलती हैं। नेगी ने आगे कहा, “उनके मेकअप और रंग हटाकर देखने कोई नहीं आता।”

लगाए ये आरोप
उन्होंने कंगना पर हिमाचली संस्कृति और परंपराओं का सम्मान न करने का भी आरोप लगाया। नेगी के मुताबिक, कंगना ने किन्नौर दौरे पर किन्नौरी टोपी पहनने से इनकार कर दिया था।

दोनों को किया कम्पेयर
जगत सिंह ने कहा कि एक तरफ विक्रमादित्य सिंह जैसे लोग हैं जो हमेशा जनता के लिए खड़े रहे, वहीं दूसरी ओर मुंबई से आई ‘फसली बटेर महिला’ खुद को हिमाचल की बेटी कहती है। उन्होंने कहा कि कंगना ऐसी बातें कर रही हैं, जो आजादी संग्राम के योगदानकर्ताओं का अपमान हैं।

नामांकन रैली को संबोधित किया
वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी नामांकन रैली को संबोधित किया। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर निशाना साधना आम बात है, लेकिन इस तरह के बयानों से सियासी माहौल और बिगड़ सकता है।

विपक्षी दलों को चाहिए कि वे मुद्दों पर केंद्रित रहें और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचें, ताकि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे।

Also read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular