Saturday, July 27, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024HP Politics: कंगना रनौत का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-'जनता को भ्रमित करने...

HP Politics: कंगना रनौत का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-‘जनता को भ्रमित करने की साजिश’

HP Politics: मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज), HP Politics: मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पास जीतने का कोई हथकंडा नहीं बचा है, इसलिए वे अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रही है।

कंगना ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री रही कंगना ने अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “अब कांग्रेस के पास जीतने का कोई हथकंडा नहीं बचा है, इसलिए ये अफवाह फैला-फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। हम आरक्षण, संविधान और अग्निवीर योजना को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं, फिर भी ये लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं।”

अग्निवीर योजना पर बयान (HP Politics)

कंगना ने आगे कहा, “ये समझ आ रहा है कि ये लोग (कांग्रेस) पूरी तरह से नीचे गिरकर राजनीति करने में हैं।” उनका यह बयान कांग्रेस द्वारा अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग के संदर्भ में आया है।
जल्द घोषित होंगे नतीजे
चुनाव का नतीजा नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular