Saturday, July 27, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024HP Politics: 'POK भारत का हिस्सा है और रहेगा, हम इसे लेकर...

HP Politics: ‘POK भारत का हिस्सा है और रहेगा, हम इसे लेकर रहेंगे’- अमित शाह

HP Politics: ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे वापस लिया जाएगा।

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज), HP Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के दौरे पर कांग्रेस और राज्य सरकार पर निशाना साधा। ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे वापस लिया जाएगा।

आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में पीएम मोदी 310 सीटें जीत चुके हैं और अब सातवें चरण में 400 सीटें पार करने की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने युवाओं को लांब बंद करने का काम किया है।
अमित शाह ने साधा निशाना (HP Politics)
कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने आरोप लगाया कि उसने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है और संस्थानों पर ताले लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से आपदा राहत के लिए भेजे गए 3,200 करोड़ रुपये के फंड में भी घोटाला किया गया है। शाह ने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान 10 साल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए।
राहुल गांधी पर भी निशाना साधा
गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि थोड़ी गर्मी बढ़ने पर वह छुट्टी पर थाईलैंड और बैंकॉक चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के चुनाव नतीजों के बाद 6 जून को राहुल बैंकॉक जाने वाले हैं। इसके विपरीत पीएम मोदी दीपावली की छुट्टी भी नहीं लेते और सैनिकों के साथ सरहद पर मिठाइयां खाते हैं।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular