Farmers Protest : दिल्ली कूच से पहले किसानों को मनाने की कोशिश, केंद्रीय मंत्रियों के साथ जारी है मीटिंग

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest : किसानों के दिल्ली कूच से पहले केंद्र सरकार एक्सन में दिख रही है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठनों के 13 फरवरी के कूच से पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित मगसीपा ऑफिस में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की मीटिंग हो रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा मौजूद हैं।

किसानों की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर, अभिमन्यु कोहाड़, इंद्रजीत कोटानबुढ़ा, बलदेव सिंह सिरसा, जरनैल सिंह और शिव कुमार कक्का बैठक में शामिल हो रहे हैं। पंजाब सरकार की ओर से मंत्री कुलदीप धालीवाल मौजूद हैं। इस बैठक में सीएम भगवंत मान नहीं आ सके।

बता दें कि पजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते खलबली पैदा हो गई है। वहीं, दिल्ली कूच से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंजेताम किए हुए है। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने सड़को को बुरी तरह खोद दिया है।

पंद्रह जिलों में धारा 144 लागू (Farmers Protest)

इतना ही नहीं कीले और अन्य बंदोबश्त भी किए गए हैं। वहीं किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के पंद्रह जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं कम से कम सात जिलों में इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है।

आदोलन के हालातों को देखते हुए चंदीगढ़ में 60 दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के किसानों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। सभी किसान ब्यास पुल से फतेहगढ़ साहिब के लिए निकलेंगे। सभी किसानों के साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नेता सरवन सिंह पंधेर भी साथ रहे।

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली और चंडीगढ़ की तरफ जाने के लिए ताजा एडवाइजरी जारी है….

  • चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए

पंचकुला-बरवाला-साहा-बराड़ा-बाबैन-लाडवा-पिपली-कुरुक्षेत्र

  • चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए

पंचकुला-बरवाला-यमुनानगर-लाडवा-इंद्री-करनाल और दिल्ली से चंडीगढ़ तक यात्रा के लिए उन्हीं मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।

Also Read:-

SHARE
Ajay Gautam

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago