Categories: Others

Haryana: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से AAP प्रदेश अध्यक्ष होंगे INDIA गठबंधन के उम्मीदवार

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर हुई पीएसी की बैठक में हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता होंगे गठबंधन के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी हरियाणा में जीत की राह खोलेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का जीतना अहम है। क्षेत्र की परिस्थितियों का विश्लेषण करके पार्टी ने डॉ. सुशील गुप्ता का नाम तय किया है।

हरियाणा में BJP का सीधा मुकाबला INDIA गठबंधन से

उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा का मुकाबला “इंडिया” गठबंधन से होगा। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म पर जीत का प्रतीक है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनावी जीत की शुरुआत कुरुक्षेत्र से ही करेगी।

क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा -AAP प्रदेश अध्यक्ष

वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से ‘इंडिया गठबंधन’ का प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं। मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा की ईश्वर तुल्य जनता को विश्वास दिलाता हू कि क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप सब की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा को हराएंगे। अब हरियाणा में भाजपा की दाल नहीं गलेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी।

ये भी पढ़ें-Himachal Rajya Sabha Election Live: हिमाचल में BJP के हर्ष महाजन…

ये भी पढ़ें-Himachal Pradesh: CM सुक्खू का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस विधायकों को…

ये भी पढ़ें-Farmers Protest: अंबाला में इंटरनेट सस्पेंड, हरियाणा में प्रशासन का बड़ा…

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago