India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर से मौसम का रूख बदल सकता हैं। इसी कारण राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में 1 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन एक नवंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ एक तरह की आंधी है या हवा का कम दबाव है जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र, यूरोप के अन्य भाग और अटलांटिक महासागर से उठता है। इससे 2 व 3 नवंबर को राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल में न्यूनतम तापमान 12.0, भुंतर 6.5, कल्पा 4.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 12.0, नाहन 15.5, केलांग 1.3, पालमपुर 10.5, सोलन 7.9, कांगड़ा 11.5, मंडी 8.3, बिलासपुर 11.8, चंबा 11.2, डलहौजी 10.0, सुंदरनगर 7.8, जुब्बड़हट्टी 12.8, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 0.8, नारकंडा 7.6, रिकांगपिओ 6.6, मनाली 6.1, सेऊबाग 6.5,धौलाकुआं 13.4, बरठीं 11.8, समधो 3.4, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
Also Read :
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…