Lohri
India News (इंडिया न्यूज़), Lohri: लोहड़ी उत्तर भारत, खासकर पंजाब और हरियाणा में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे फसल के त्योहार के रूप में जाना जाता है। हर कोई उत्सव में भाग लेता है। लोग जश्न मनाने के लिए अलाव जलाते हुए गाते हैं, नाचते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं। लोग सर्दियों को अलविदा कहते हैं और वसंत ऋतु के आगमन का जश्न मनाते हैं। इस साल यह 14 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी के जश्न के दौरान सभी अच्छा दिखना चाहते हैं। आइए लोहड़ी के लिए बेस्ट चुनने फेस्टिवल लुक पाने के लिए कुछ टिप्स पर बात करतें हैं।
लोहड़ी के लिए आउटफिट चुनते समय, परफेक्ट कलर के कपड़े चुनना काफी जरूरी रहता है। परफेक्ट आउटफिट के लिए परफेक्ट कलर चुनना बहुत जरूरी रहता है। लोहड़ी के लिए ब्राइट रंग सबसे अच्छे रहेंगे। कोई भी लाल रंग, सरसों का पीला, शाही नीला और पन्ना हरा जैसे रंगों के कपड़े पहन सकता है।
लोहड़ी के त्योहार पर पारंपरिक पोशाक पहनना बेहतर रहेगा। ऐसे में लड़कियां अनारकली सूट, पटियाला सूट, लहंगा और साड़ी पहन सकती हैं, क्योंकि ये संस्कृति का बखूबी प्रतिनिधित्व करते हैं। लड़के भी पठानी कुर्ता पाजामा पहन सकते हैं।
लोहड़ी के लिए कपड़े चुनते समय भारी और कढ़ाई वाली पोशाक का चयन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में धागे की कढ़ाई, मिरर वर्क, ज़री वर्क, गोटा पट्टी और चौड़े बॉर्डर वाली ड्रेस खरीदना बेस्ट है। ये कढ़ाई पोशाकों को निखारेंगी और उत्सव के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
ये भी पढ़ें-Lohri: आने वाला है लोहड़ी का त्योहार, जानिए क्यों है इतना…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…