होम / Punjab News : घरवाली ने बाहरवाली को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Punjab News : घरवाली ने बाहरवाली को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

• LAST UPDATED : April 20, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Punjab News : अमृतसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडिओ में दो महिलाएं एक दूसरे के साथ हाथा पाई करती नज़र आ रही है। यह लड़ाई घरवाली और बाहरवाली के बीच हो रही है। इस दौरान महिला का पति भी वीडियों में नज़र आ रहा है।

12 साल से चल रहा था रिश्ता
पीड़िता राजवंत कौर ने पुलिस को बताया की वह अमर मसीह नाम के शख्स के साथ12 साल रिलेशनशिप में रही थी, लेकिन 5 साल पहले ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। लेकिन अमर ने इस फैसले को नहीं कबूला और वह राजवंत का पीछा करता रहा। अमर पर यह आरोप भी है की उसने राजवंत के 15 साल के बेटे को नशे की लत लगा दी है।

राजवंत ने पिछली जनवरी अमर और उसकी पत्नी के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी। केस के बाद अमर और उसकी पत्नी ने राजवंत को किडनैप कर लिया था, लेकिन वह डेढ़ महीने बाद भागने में सफल रही।

महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट
राजवंत कौर 16 अप्रैल को अपने काम से घर आ रही थी, तभी अमर और उसकी पत्नी ने उसे रास्ते में रोक लिया, और दोनों राजवंत को पीटने लगे। अमर अपनी पत्नी को बार बार राजवंत को मारने के लिए उकसा रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर हुआ केस दर्ज
इस घटना के बाद SHO गगनप्रीत सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Also Read– Kangana Ranaut: कंगना ने खुद को बताया गिलहरी, PM मोदी को…

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox