होम / Tulsi Puja: क्या आप जानते हैं तुलसी पूजन के नियम? इन मंत्रों का करें जल अर्पित करते समय जाप

Tulsi Puja: क्या आप जानते हैं तुलसी पूजन के नियम? इन मंत्रों का करें जल अर्पित करते समय जाप

• LAST UPDATED : June 13, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),  Tulsi Puja: हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी का पौधा को बहुत पवित्र होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु अपनी कृपा बनाए रखते हैं। नियमित रूप से तुलसी की पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन के कुछ विशेष नियम होते हैं। तुलसी का पौधा घर में सही दिशा में रखने और विधि विधान से पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

जानें तुलसी पूजन के नियम-

धार्मिक शास्त्रों की मानें तो जिस घर में तुलसी मां की पूजा होती है उस घर में लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। नियमित रूप से तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी की पूजा हमेशा स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर ही की जानी चाहिए।

रविवार के दिन ध्यान रखें ये बात

शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी को सूर्योदय के बाद ही जल अर्पित करना चाहिए। रविवार को तुलसी का पौधा ना तो छूना चाहिए और ना ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए।

इस मंत्र का करें जाप

बता दें कि तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने के भी कुछ विशेष नियम होते हैं। इस दौरान मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। तुलसी को जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। इस मंत्र के जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

मंत्र-

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते…

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में मुरझाए फूल रखने से होता है ये नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox