होम / HP Politics: जयराम ठाकुर का पलटवार, बताया सुक्खू सरकार को फ्लॉप डायरेक्टर

HP Politics: जयराम ठाकुर का पलटवार, बताया सुक्खू सरकार को फ्लॉप डायरेक्टर

• LAST UPDATED : May 14, 2024

India News Himachal Pradesh (इंडिया न्यूज), HP Politics: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के नामांकन के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सुक्खू सरकार को फ्लॉप डायरेक्टर करार देते हुए कहा कि मात्र 15 महीनों में ही इस सरकार की फिल्म फ्लॉप हो गई।

15 महीने में हुई फ्लॉप

जयराम ठाकुर ने कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वो (कंगना) नहीं बल्कि सीएम सुक्खू हैं, जिनकी सरकार मात्र 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुखविंदर सिंह सुक्खू बना रहे थे, वो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है।
उन्होंने कहा (HP Politics)
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि जो आजकल सुक्खू के करीबी बने हैं, वही नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं। इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है। उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी।
विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज विक्रमादित्य बड़ी-बड़ी बातें विजन की कह रहे हैं। बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता, जिन्होंने मंडी पर लंबे समय तक राज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता मंडी आकर मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से मंडी को गाली देकर वोट की उम्मीद न करने को कहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox