होम / Lok Sabha Chunav 2024: देश की राजनीति पर शिमला से नजर रखेंगी प्रियंका, हिमाचल को लेकर ये रणनीति

Lok Sabha Chunav 2024: देश की राजनीति पर शिमला से नजर रखेंगी प्रियंका, हिमाचल को लेकर ये रणनीति

• LAST UPDATED : March 21, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज ) Himachal Lok Sabha Chunav 2024: आगामी लोसकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इसी कर्म में कांग्रेस की महासचीव प्रियंका गांधी बुधवार को हिमाचल के शिमला पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक वो कुछ दिनों तक यहीं रहते हुए देश की राजनीति पर नजर रखेंगी। इस दौरान उन्होंने हिमाचल राजनीतिक घटनाक्रम का अपडेट प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लिया है।

हिमाचल के लिए क्या होगी चुनावी रणनीति 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में जो राजनीतिक संकट चल रहा है उसको लेकर प्रियंका गांधी कांग्रेस के नेतां से बातचीत करेगी। वहीं वो इस संकट के लिए दिल्ली के नेताओं से भी मशवरा करेगी। बता दें कि प्रियंका के आने का कार्यक्रम मंगलवार को ही था। मगर बैठक की व्यवस्था के कारण नहीं आ पाई थी।

इस वजह से खड़ा हुआ था संकट

बता दें कि हाल ही के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। जिसकी वजह से राज्यसभा कैंडिडेट अभिषेक मनु सिंघवी को हार का मुंह देखना पड़ा था और भाजपा के उम्मीदवार को जीत हासिल हो गई थी। पार्टी ने बाद में अपने छह विधायक को अयोग्य करार दे दिया था। इसी सियासी संकट को शांत करने के लिए हाईकमान ने संगठन और सत्ता के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए रणनीति बनाई है।

Also Read: Lok Sabha Chunav 2024: इस दिन आएगी AAP उम्मीदवारों की दूसरी…

Also Read: Sidhu Moose Wala: पंजाब सरकार का स्वास्थ्य सचिव को नोटिस, केंद्र…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox