होम / Lok Sabha Election 2024: AAP ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, जानें पंजाब में किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: AAP ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, जानें पंजाब में किसे कहां से मिला टिकट

• LAST UPDATED : March 14, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आप ने पंजाब की 13 सीटों में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

AAP ने जारी की अपनी पहली लिस्ट

पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुड्डियां को बठिंडा से, गुरुमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला से मैदान में उतारा गया है। जालंधर से सांसद सुशील रिंकू को फिर से टिकट मिल गया है। पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट सीट से मैदान में उतारा गया है।

कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर से मिला टिकट

कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। ये सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। मान मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में, धालीवाल को पंजाब सरकार के तीन विभागों- ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और एनआरआई मामलों का विभाग का प्रभार दिया गया।

भुल्लर को खडूर साहिब से लड़ेंगे लालजीत सिंह 

लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी, पंजाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। भुल्लर ने आम आदमी पार्टी में स्वयंसेवक के रूप में काम किया। उन्होंने 2022 के चुनाव में चार बार के SAD विधायक आदेश प्रताप सिंह कैरों और एक बार के कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल को हराया। मान मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में, भुल्लर को पंजाब सरकार के दो विभागों-परिवहन विभाग और आतिथ्य विभाग का प्रभार दिया गया।

गुरुमीत सिंह खुड्डियां को बठिंडा से मिला टिकट

गुरमीत सिंह खुड्डियां वह वर्तमान में लांबी से पंजाब विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। खुड्डियां ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में लांबी से SAD के दिग्गज नेता और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को हराया। मान मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में, भुल्लर को पंजाब सरकार के कृषि विभाग का प्रभार दिया गया।

संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर को मिला टिकट

गुरमीत सिंह मीत हायर बरनाला से दो बार के विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को हराकर आम आदमी पार्टी से विधान सभा चुनाव जीता था। गुरमीत सिंह मीत हायर भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

पटियाला से लड़ेंगे बलबीर सिंह 

बलबीर सिंह पटियाला ग्रामीण से विधायक हैं। डॉ. बलबीर सिंह को समय पहले ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। बलबीर सिंह ने 7 जनवरी 2023 को पंजाब के कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान और चुनाव विभाग दिया गया।

जालंधर से सुशील रिंकू को मिला टिकट

सुशील कुमार रिंकू जालंधर से मौजूदा सांसद हैं। वे उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर पहली बार सांसद बने थे।वे AAP के एकमात्र लोकसभा सांसद हैं। वह पहले कांग्रेस के थे।

गुरप्रीत सिंह जीपी फतेहगढ़ साहिब से लड़ेंगे

गुरप्रीत सिंह जीपी बस्सी पठाना से कांग्रेस के एक पूर्व विधायक हैं। गुरप्रीत सिंह जीपी एक दलित नेता हैं और पिछले हफ्ते आप में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने के बाद उनके चुनाव लड़ने की पूरी उम्मीद थी।

करमजीत अनमोल को फरीदकोट से मिला टिकट

करमजीत अनमोल पेशे से सिंगर और पंजाबी एक्टर हैं।उन्होंने लावां फेरे और कैरी ऑन जट्टा 2 सहित पंजाबी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कॉमेडी ड्रामा “ओएमजी!!” में भी किरदार निभाया।

ये भी पढ़ें-Himachal News: अप्रैल से मिलेगी महिलाओं को पेंशन, जारी हुआ नोटिफिकेशन,…

ये भी पढ़ें-Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी, जानें कब साफ…

ये भी पढ़ें-Lok Sabha elections: नवजोत सिद्धू का लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार,…

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox