Monday, May 20, 2024
HomeसिरमौरNahan News: दिल्ली में दिया गया डॉ. मनोज को शंकर दयाल सिंह...

Nahan News: दिल्ली में दिया गया डॉ. मनोज को शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मानित किया गया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Nahan News, Himachal: डॉ. मनोज शर्मा जो हिमाचल के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग पंचायत के टिक्करी पजेली निवासी है, उन्हें राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 115वीं जयंती पर शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं विश्व हिंदी परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रकवि दिनकर: हिंदी तथा राष्ट्रवाद पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2023 का आगाज किया गया।

जहां साहित्य, भाषा तथा इतिहास शोध आदि विविध क्षेत्र में बहुमुखी प्ररतिभा के लिए डॉ. मनोज को सम्मानित करा गया। वह सोलन कालेज में चल रहे इग्नू अध्ययन केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. मनोज द्वारा बताया गया कि ये सम्मान मिलना बेहद गर्व की बात है।

यह भी पढ़े- Himachal Assembly Session: सवाल करते समय छोटी-छोटी जानकारियां न होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लोकसेवा की ओर से 31 जनवरी 2023 तक कितनी नियुक्तियां हुई

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular