Monday, May 20, 2024
HomeSportsMS Dhoni: क्या अब धोनी भी बनेंगे राजनिति का हिस्सा? इन तस्वीरों...

MS Dhoni: क्या अब धोनी भी बनेंगे राजनिति का हिस्सा? इन तस्वीरों से उड़ी ये अफवाए

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन, इस बार की धोनी की एक तस्वीर कई मायनों में खास और अलग हैं। दरअसल, ये महेंद्र सिंह की बीजेपी नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें है। अब इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दे कि रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की।  लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हुई ये  तस्वीरें कई तरह की अटकलों को जन्म दे रही हैं।

एयरपोर्ट में बीजेपी नेता से मिले धोनी

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह के रांची आगमन के दौरान बीजेपी नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उस वक्त एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद थे। इसी क्रम में उन्होंने तीनों नेताओं से मुलाकात की। धोनी की बीजेपी नेता से मुलाकात के लोग कई मायने निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या धोनी राजनीति में आएंगे?

MS Dhoni
MS Dhoni

बीजेपी ने दिया था ऑफर

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद राजनीति में आने का पहला ऑफर उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिया था। यह ऑफर झारखंड बीजेपी इकाई की ओर से दिया गया है। उस वक्त बीजेपी नेता सांसद संजय सेठ ने कहा था कि अगर धोनी चाहेंगे तो रांची आने पर उनसे बात की जायेगी। उन्होंने कहा कि सब कुछ धोनी की इच्छा पर निर्भर करता है।

कांग्रेस ने भी दिया था ऑफर

वहीं, कांग्रेस ने भी धोनी के राजनीति में आने की चर्चाओं का स्वागत किया था। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा था कि अगर महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि धोनी युवाओं के लिए आदर्श रहे हैं। इसलिए उन्हें युवाओं को ध्यान में रखकर राजनीति करनी चाहिए।

यह भी पढ़े- Elon Musk: ‘X’ के कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानें वजह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular