Black Hole: वैज्ञानिकों की स्टडी में ब्लैक होल के रोटेशन का मिला प्रमाण, जानें पूरा मामला

India News(इंडिया न्यूज), Black Hole: हमारे ब्रह्मांड में अनेकों रहस्य छिपे हैं। समय-समय पर इन रहस्यों से परदा उठता रहता है। ब्लैक होल को लेकर भी आपने कई कहानियां सुनी होंगी। इसे लेकर कई खुलासे हुए हैं। धीरे-धीरे वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने लगी हैं। हाल ही में एक स्टडी में ब्लैक होल के रोटेशन को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। वैज्ञानिक पहले ब्लैक होल के घूर्णन को लेकर अंदाजा लगा चुके हैं। अब शोधकर्ताओं को ब्लैक होल के घूर्णन का सीधा या प्रत्यक्ष प्रमाण मिल गया है।

ब्लैक होल के घूमने का प्रमाण जुटाया

ब्लैक होल के बारे में आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। हाल ही में शोधकर्ताओं ने दो दशक के टेलीस्कोप के आंकड़ों के जरिए पास की रेडियो गैलेक्सी एम-87 के सेंटर में घूमती हुई जेट को देखा है जो ब्लैक होल के घूमने का सीधा या प्रत्यक्ष प्रमाण देता है।

नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। ब्लैक होल को लेकर किए गए इस अध्ययन की अगुआई डॉ सीयूआई यूझू ने की। वैज्ञानिकों की टीम ने विश्व भर के रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग करके ब्लैक होल के घूमने का प्रमाण जुटाया है। एम-87 गैलेक्सी पृथ्वी से 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। दोनों के बीच एक विशालकाय ब्लैक होल है। इसका वजन करीब 6.5 करोड़ सूर्यों के भार के बराबर है। अब आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि ये कितना बड़ा और विशाल होगा।

टेलिस्कोप के आंकड़ों का किया विश्लेषण

एम-87 गैलेक्सी में वैज्ञानिकों को एक घूमती हुई जेट दिखाई दी। इसका घुमाव ऊपर से नीचे की ओर 10 डिग्री था. इस जेटे ने यह प्रमाण दिया कि ब्लैक होल भी चक्कर (रोटेट) लगाता है। इस पूरे दृश्य को देखने के लिए वैज्ञानिकों ने साल 2000 से लेकर 2022 तक के टेलिस्कोप के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसकी मदद से उन्होंने जेट बेस की प्रिसेशनल गतिविधि के 11 वर्षीय चक्र के राज को उजागर किया।

यह भी पढ़े-  JBT Recruitment: जेबीटी हमीरपुर में नए सिरे से होगी बैचवाइज भर्ती,…

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago