Govardhan Puja 2023
India News(इंडिया न्यूज़), Govardhan Puja 2023: पांच दिन के दिपावली के त्योहार में चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जडाती है। यह पूजा कार्तिक मास की शुकल पक्ष की प्रतिपदा तारिख को की जाती है। इस दिन पर लोगों द्वारा अपने घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भी बनाई जाती है। जिसके बाद शाम को गोवर्धन पर्वत एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें अन्नकूट तथा कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस वर्ष दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया गया। परंतु गोवर्धन पूजा की तारीक को लेकर लोगों में भ्रम है।
इस बार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरु हो रही है और अगले दिन यानि 14 नवंबर मंगलवार को 2 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।
हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी।
गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
ये भी पढ़े- Somvaar: सोमवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, बाबा…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…