होम / Himachal Accident: प्रदेश के ऊना जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 14 लोग घायल

Himachal Accident: प्रदेश के ऊना जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 14 लोग घायल

• LAST UPDATED : August 8, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Accident: हिमाचल के ऊना-पीर निगाह रस्ते पर गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर सड़क पर अपना नियंत्रण खो कर पलट गई। इस घटना में करीब 14 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्थानीय अस्पताल ऊना लाया गया है।

माथा टेककर आ रहे थे

हिमाचल के ऊना-पीर निगाह रस्ते पर गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर सड़क पर अपना नियंत्रण खो कर पलट गई। इस घटना में करीब 14 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्थानीय अस्पताल ऊना लाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु पीर निगाह से माथा टेककर वापस अपने घर गांव पोहा जिला मानसा पंजाब जा रहे थे। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

रास्ते में दम तोड़ा (Himachal Accident)

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते बडूही मेन चौक पर बुधवार देर रात को एक कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रोहित कुमार गांव डीहर और मुनीश कुमार गांव बगनाल अमबेहडा घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन के लिए पहुंचाया गया।

इसके बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन रोहित कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पर मुनीश कुमार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। मामला दर्जकर जांच जारी है।

Also Read: Himachal Weather: हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीएम सुक्खू ने किया दौरा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox