होम / HRTC: दिवाली पर घर का सफर हुआ आसान, HRTC ने दी 174 स्पेशल बसों की सुविधा

HRTC: दिवाली पर घर का सफर हुआ आसान, HRTC ने दी 174 स्पेशल बसों की सुविधा

• LAST UPDATED : November 7, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), HRTC: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। अब अपने घरों से दूर रहने वाले लोग दीवाली पर आराम से घर जा सकेंगे। उनकी इस सुविधा के लिए पथ परिवहन निगम हिमाचल द्वारा यह कदम उठाया गया है। दिवाली से पहले 10 और 11 नवंबर को 174 बसें चलाई जाएंगी। यह बसें दिल्ली-चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई जाएंगी। दिवाली के अवसर पर 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद भी अगर बसों की बुकिंग की संख्या ज्यादा रही तो और भी बसें चलाई जा सकती हैं।

हर साल यात्रियों को देते है ये सुविधा

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधक निर्देशक रोहन चंद्र ठाकुर ने बताया कि हर साल दिवाली पर निगम द्वारा अतिरिक्त बसें चलाई जाती है। जिसके लिए पहले हर डिपो से डिमांड की मांग की जाती है। दिवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें अपने घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो इस संख्या के मुताबिक बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

इन स्पेशल बसों के पीछे का क्या है कारण?

हिमाचल प्रदेश में कई लोग कामकाज की खोज में अपने घर से बाहर निकलते हैं। कई प्रदेशों के दूसरे जिलों में तो कुछ प्रदेश से बाहर भी काम के सिलसिले में रह रहे हैं। दीवाली को परिवार के साथ मानाया जाता है। ऐसे में बसों में काफी अधिक रश रहता है और कई बार यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए और उन्हें परेशानी से बचाने के लिए यह अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है।

ये भी पढ़े- Sirmour: सिरमौर की रेप पीड़ित ने जन्में जुड़वा, पॉक्सो एक्ट के…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox