होम / Himachal Cabinet Expansion: सुक्खू कैबिनेट का हुआ विस्तार, राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा बने मंत्री

Himachal Cabinet Expansion: सुक्खू कैबिनेट का हुआ विस्तार, राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा बने मंत्री

• LAST UPDATED : December 12, 2023

India News,(इंडिया न्यूज),Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में आज यानि मंगलवार को सुक्खू कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस दौरान बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कांगड़ा से यादविंद्र गोमा सुक्खू कैबिनेट में शामिल हुए। बता दें, कैबिनेट में दो मंत्रियों के शामिल होने के बाद, अब सुक्खू कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। मालूम हो, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजभवन में एक समारोह में नए शामिल मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

घुमारवीं से तीन बार के विधायक हैं राजेश धर्माणी

बता दें,सुक्खू कैबिनेट में शामिल होने वाले 51 साल के राजेश धर्माणी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और घुमारवीं से तीन बार के विधायक हैं। मालूम हो, राजेश धर्माणी इससे पहले वीरभद्र सरकार में भी मुख्य संसदीय सचिव रह चुके हैं। इन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू का बेहद करीबी माना जाता है।

2017 का चुनाव हार गए थे यादविंदर गोमा

वहीँ, 37 साल के यादविंदर गोमा जयसिंहपुर से दो बार के विधायक हैं। साल 2012 और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। बता दें, साल 2017 का चुनाव यादविंदर गोमा हार गए थे। इनके पिता मिल्खी राम गोमा भी विधायक रहे हैं।

also read : Samsung phone discount: तगड़े डिस्काउंट पर मिल रहा Samsung का ये पावरफुल फोन, आज ही लाएं घर!

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox