होम / CNG: कार में लगवा रहे CNG? हो जाएं सावधान वरना हो सकता है ये नुकसान

CNG: कार में लगवा रहे CNG? हो जाएं सावधान वरना हो सकता है ये नुकसान

• LAST UPDATED : November 23, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) CNG: अक्सर लोग सीएनजी कार की कीमत ज्यादा होने की वजह से बेसिक मॉडल की गाड़ी खरीद लेते हैं। फिर बाद में वो बाजार में जाकर कार में अलग से सीएनजी लगवाते हैं। लेकिन इन सब चीजों से पहले वो कुछ जरूरी बातों का ख्याल करना भूल जाते हैं। जिसके कारण उन्हें कई परेशाणियों का सामना करना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि इन परेशानियों से कैसे बचा जा सके।

पहले RC पर जरूर करवाएं एंट्री

बता दें कि अगर आप बाहर से कार में CNG लगवा रहे हैं। तो इस बात का ध्यान जरूर रखें, कि सीएनजी लगवाने के बाद गाड़ी की RC और बीमा पर फ्यूल टाइप में बदलाव करवाना जरुरी है। अगर ऐसा नही करवाया तो आपकी कार किसी दुर्घटना का शिकार हो जाती है, तो बीमा कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती है। इस वजह से आपको RTO ऑफिस में जाना पड़ सकता है।

हो सकता है भारी नुकसान

अधिकतर लोग आरसी पर तो CNG की एंट्री दर्ज करवा लेते हैं, लेकिन बीमा पर करवाते है। ऐसे में आपको भारी नुकसान होना तय है। क्योंकि ऐसी स्थिति में अगर कार किसी दुर्घटना का शिकार होती है, तो बीमा कंपनी पूरा क्लेम नहीं देकर इसमें कटौती कर सकती है। इस वजह से गलती करने से बचना चाहिए। और अगर बाजार से सीएनजी लगवा रहे है। तो उसे आरसी और बीमा दोनों पर उसकी एंट्री करवाएं।

RC और बीमा में कराएं दर्ज

अगर आपने अपनी कार में बाहर से सीएनजी लगवाई है और इसकी जानकारी न आपने आरसी में दर्ज करवाई, न बीमा में करवाई है तो ऐसी स्थिति में अगर कार दुर्घटना का शिकार होती है तो बीमा कंपनी कुछ भी क्लेम देने से साफ़ मना कर सकती है। ऐसा करना गैर क़ानूनी भी होगा। जिस वजह से आपको चालान भी भरना पड़ सकता है।

Also Read: Sextortion: यहां है Sextortion जैसे मामलों से बचने का तरीका, तुरंत…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox