Monday, May 20, 2024
HomeTrendingHimachal News: कंगना रनौत की जेपी नड्डा से मुलाकात, क्या चुनावी मैदान...

Himachal News: कंगना रनौत की जेपी नड्डा से मुलाकात, क्या चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं कंगना?

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Himachal News: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके घर शास्त्री नगर कुल्लू में मुलाकात की। दोनों की मिलाकात आज यानी रविवार को हुई है। वहीं जानकारी के अनुसार नड्डा के साथ हुई इस मुलाकात ने कंगना रनौत का राजनीति में कदम रखने का संकेत दिया है।

मंडी से मिल सकती है टिकट

लोकसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही हिमाचल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि कंगना रनौत को भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि इसकी ऑफिशियल जानकारी नही दी गई हैा

दोनों के बीच 1 घंटे चली चर्चा

जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने करीब साढ़े दस बजे पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा चली। बता दें कि बीते दिनों कंगना रनौत विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित सोशल मीडिया मीट के दौरान बिलासपुर आई थी। उसके बाद कंगना रनौत अपने घर मनाली वापस लौट गई थीं। जैसे ही उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की जानकारी मिली तो वह उनसे मिलने उनके निवास स्थान शास्त्री नगर पहुंच गई। मुलाकात को लेकर बाताया जा रहा है कि दोनों के बीच राजनीति को लेकर चर्चा हुई है।

Also Read: Punjab News: भगवंत मान का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, राष्ट्रगान…

Also Read: Bollywood: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट

Also Read: Beauty Tips: एलोवेरा को ऐसे करें इस्तेमाल..झूम उठेंगे बाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular