Sunday, May 19, 2024
HomeऊनाUna News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मांगी घर-घर मिट्टी, मेरी माटी...

Una News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मांगी घर-घर मिट्टी, मेरी माटी मेरा देश अभियान मे हिस्सा लेने का किया अनुरोध

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Una News, Himachal: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सोमवार को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरोली और गगरेट विधानसभाओं के कार्यक्रमों में भाग लिया। अनुराग ने दोनों विधानसभाओं में घर-घर से मिट्टी मांगी। उन्होंने हरोली के सलोह में आयोजित कलश यात्रा में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा के लोगों को मेरी माटी मेरा देश अभियान मे हिस्सा लेने का अनुरोध किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि हिमाचल प्रदेश बलिदानियों की भूमि है। यहां हमारे गांव वीरों के किस्सों से भरे पड़े हैं। कहा कि मेरी माटी मेरा देश हमारे शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद करने का उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। मेरी माटी, मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश के साढ़े छह लाख गांवों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी।

ब्लॉक स्तर से होते हुए लाएगे मिट्टी को राजधानी 

उन्होंने कहा कि 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी। प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी। प्रत्येक गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा। पंच प्रण के शपथ लिए जाएंगे। वीरों का नमन मिट्टी का वंदन होगा। हम घूम-घूम कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान कर रहे हैं। मिट्टी के दिल्ली आने पर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट के पास आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में एकता एकजुटता की भावना बनाए रखना, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाना और अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना है ताकि देश का हर नागरिक कर्तव्य को पूरा कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके।

यह भी पढ़े- Manimahesh Yatra: छोटे शाही-पूण्य स्नान के लिए भरमौर पहुंची जम्मू से श्रद्धालु की भीड़, जानिए इसका शुभ मुहूर्त

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular