Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedHimachal News: बिल्डिंग का कांच तोड़ कर भागी लड़कियां..क्या थी वजह?

Himachal News: बिल्डिंग का कांच तोड़ कर भागी लड़कियां..क्या थी वजह?

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Himachal News: हिमाचल प्रदेश के परमाणू में एक नशा मुक्ति केंद्र में 13 लड़कियां के  बिल्डिंग का कांच तोड़ कर भाग जाने की  घटना सामने आई है। घटना के बाद केंद्र में हर हड़कंप मच गया है।  बाद में लड़कियों को जंगल से रेस्क्यु कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला

मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परमाणू गांव का है जहां एक नशा मुक्ति केंद्र में 17 लड़कियां अपने उपचार के लिए आई हुईं हैं। शनिवार 9 दिसंबर  को नशा मुक्ति केंद्र से 17 में से 13 लड़कियां खिड़की के शीशे को तोड़कर जंगल और गांव की ओर भाग गई। उनके भागने की खबर के बाद नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों और पुलिस ने लड़कियों को हर तरफ ढूंढना तलाश किया। बाद में लड़कियों को जंगल से रेस्क्यु कर लिया गया है।

खड़े हो रहे सवाल

नशा मुक्ति में हुई इस घटना से इन कैंद्रों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि इस केंद्र में ज्यादातर लड़कियां पंजाब और हरियाणा से भर्ती है। आपको बता दें कि परवाणू एक नशा मुक्ति केंद्र में पहले भी एक मरीज की मौत हो गई हो चुकी है। उसे बाद में बंद कर दिया गया था।

परिवार से नहीं की गई कोई भी कंप्लेन

नशा मुक्ति केंद्र से भागी 13 लड़कियों के भागने की खबर आई है। आपको बता दे कि अब तक लड़कियों की  किसी ने पुलिस में कोई भी कंप्लेन नहीं की है।

इसलिए भागीं लड़कियां

डीएसपी परवाणू का कहना है कि लड़कियों को घर वालों से फोन पर बात नहीं करनी दी जाती थी, वो इसलिए भागीं हैं। एसपी सोलन ने कहा कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-https://himachal.indianews.in/national/how-much-has-kashmir-changed-after-the-removal-of-article-370-lets-know/

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular