Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedHimachal Politics: प्रदेश अध्यक्ष ने जे पी नड्डा की तारीफ, हिमाचल सरकार...

Himachal Politics: प्रदेश अध्यक्ष ने जे पी नड्डा की तारीफ, हिमाचल सरकार को इन बातों पर घेरा

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Himachal Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश का जनमानस जिला सोलन, सिरमौर, शिमला और महासू से उमड़ कर आया है। साथ ही शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो कार्यक्रमों में भाग लिया है। इससे हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखता है। इससे ये भी पता चलता है कि हिमाचल में फिजाएं और हवाएं बदल रही है। जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से हिमाचल के राजनीतिक वातावरण में बहुत बड़ा बदलाव आया है और 2024 में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है।

प्रदेश सरकार भौकाल गई, कर रही निंदनीय बयान बाजी।

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से प्रदेश सरकार पूरी तरह भोकलाई हुई नजर आ रही है। अनेक मंचों से उनके नेता एवं मंत्री निंदनीय बयानबाजी कर रहे हैं।

एक बार फिर जनता को ठगने और भोकलाने का प्रयास हो रहा है, केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 1782 करोड़ की राहत राशि भेजी। जो कि केवल आपदा के लिए जारी की गई थी। पीएम मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का दर्द समझा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में 11000 मकान बनाने की स्वीकृति एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी आपदा कार्य में पूर्ण रूप से लगाया।
पर कांग्रेस के नेता केवल मात्र केंद्र सरकार के खिलाफ एक माहौल खड़ा करने का प्रयास कर रही है। साथ ही एक नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रही है।

जनता के साथ अन्याय , प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल

बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता के साथ अन्याय कर रही है। राहत देने के बजाय केवल मात्र उन पर बोझ डालने का लगातार प्रयास कर रही है। अगर देखा जाए तो प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। पहली कैबिनेट में पूरी होने वाली गारंटी अभी तक पूरी नही की गई है। 1500 रु प्रतिमाह महिलाओं को नही मिले, बेरोजगारों को नौकरियां नही मिली। यह सारी चीजें कांग्रेस सरकार की वस्तु स्थिति दिखाती है।

Also Read: Jairam Thakur On Sukhu Govt:जयराम ठाकुर ने साधा सरकार पर निशाना,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular