होम / Himachal Weather: हिमाचल में कब दस्तक देगा मॉनसुन, जानें IMD की अपडेट

Himachal Weather: हिमाचल में कब दस्तक देगा मॉनसुन, जानें IMD की अपडेट

• LAST UPDATED : June 12, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज) Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभान ने बताया है कि प्रदेश में मॉनसुन कब दस्तक देने वाला है। बताया जा रहा है कि 20 से 22 जून तक प्रदेश में मॉनसुन आ सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस साल हिमाचल में अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद है। तीन दिन बाद बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

इस जगह सबसे ज्यादा तापमान

बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हमीरपुर के नेरी में दर्ज किया गया है। वहां 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं आने वाले 15 जून के बाद प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना बनती दिख रही है। मॉनसुन के 20 से 22 जून तक पहुंचने की संभावना है। अगर सारे हालात सही रहे तो प्रदेश में समय पर मॉनसुन पहुंच सकता है। वहीं इस साल समान्य तौर पर ज्यादा बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर चल रही लू

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ- मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इन जगहों पर लोग लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं। वहीं राज्य का सबसे अधिकतन तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश का सबसे कम तापमान केलांग नें 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Also Read: Himachal Assembly Byelection: उपचुनाव में चुने गए सभी विधायकों ने ली…

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox