Monday, May 20, 2024
HomeNationalLok Sabha Election 2024: पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका, अकेले...

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका, अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब पंजाब में AAP ने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

सीएम भगवंत मान ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में पंजाब में कांग्रेस के साथ किसी भी सीट-बंटवारे गठबंधन से इनकार कर दिया। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में 13-0 से जीत हासिल करेगी। पिछले हफ्ते दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ अपनी मुलाकात पर मान ने कहा, “हमने सभी 13 सीटों के लिए 40 संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। ”

विरोध कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेता

पंजाब में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन का विरोध किया है। उन्होंने पंजाब प्रभारी देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी बैठक में असहमति व्यक्त की। सरपंचों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप नेताओं द्वारा कथित तौर पर तैयार किए गए झूठे मामलों का सामना करने का जिक्र किया।

AAP का ज्यादा था वोटशेयर 

बता दें कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए 117 में से 92 सीटें जीतीं। आप का वोटशेयर कांग्रेस से करीब 20 फीसदी ज्यादा था।

I.N.D.I.A गठबंधन को बढ़ा झटका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने राज्यों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया। जिसके बाद अब विपक्षी एकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। दोनों बड़ी पार्टियों के इस निर्णय के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन को बढ़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें- ED Raid: 70 करोड़ के घोटाले पर ED का एक्शन, 20…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular