Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateHimachal Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी, बारिश से कई स्थान शून्य से...

Himachal Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी, बारिश से कई स्थान शून्य से नीचे, 405 सड़कें बंद

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने लाहौल, स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

405 सड़कें बंद

राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 405 मार्गों पर बर्फबारी की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बिजली के 577 ट्रांसफार्मर ठप पड़े है। वहीं लाहौल और स्पीति में सबसे ज्यादा 288 मार्गों पर आवाजाही बाधित हुई।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रहा अवरुद्ध 

अधिकारियों ने जानकारी दी हैं कि, बुधवार को रामबन जिले में ताजा भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा। 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कई स्थानों पर बड़े भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क संपर्क है। राजमार्ग सोमवार को बंद कर दिया गया था और पिछले तीन दिनों में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़क को यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास सफल नहीं हो सके।

बारिश से कई स्थान शून्य से नीचे

आपात केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, कुसुमसेरी इलाका राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा। तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया। सुमदो में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे रहा। वहीं भरमौर और काल्पा में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे। साथ ही नारकंडा में शून्य से 0.5 डिग्री नीचे रहा। मनाली में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और शिमला में 2.9 डिग्री रहा।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular