Saturday, July 27, 2024
HomeWeather UpdateHimachal Weather: कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि व वर्षा होने की...

Himachal Weather: कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि व वर्षा होने की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: शुक्रवार को प्रदेश में चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। गुरुवार रात को दारचा, जिस्पा, कोकसर और सिस्सू में बर्फबारी हुई. लाहौल के पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल और पर्यटक स्थल सिस्सू में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।

कुछ पर्यटक जिस्पा भी पहुंचे(Himachal Weather)

कुछ पर्यटक जिस्पा भी पहुंचे। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. अब 30 मार्च को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अंधड़ के साथ भारी ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read: Jammu: दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में गिरी कार, 10 लोगों…

जिलों में तूफान का येलो अलर्ट

लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में बर्फबारी और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर जिलों में तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दोपहर तक अधिकांश इलाकों में बादल छा गए। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. कहीं बढ़ोतरी हुई है तो कहीं गिरावट. राज्य में तीन एनएच समेत 168 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान – न्यूनतम – अधिकतम

  • शिमला 14.0 – 24.8
  • सुंदरनगर 12.9 31.5
  • भुंतर – 12.0 – 30.7
  • कल्प – 6.4 – 19.3
  • धर्मशाला – 17.7 – 26.8
  • ऊना – 14.4 – 34.6
  • नाहन – 17.1 – 31.1
  • केलोंग – 1.1 – 11.6
  • सोलन – 13.7 – 30.4

Also Read: Jammu Kashmir: सोनमर्ग के पास भारी हिमस्खलन! कुछ वाहन भी फंसे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular