Saturday, July 27, 2024
HomeTrendingPatiala Birthday Cake News: बर्थडे का केक बना काल, खाते ही 10...

Patiala Birthday Cake News: बर्थडे का केक बना काल, खाते ही 10 वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

- Advertisement -

India News HIMACHAL (इंडिया न्यूज़), Patiala Birthday Cake News : पंजाब के पटियाला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। अनाज मंडी थाना क्षेत्र स्थित अमन नगर में रहने वाली 10 साल की मानवी की केक खाने से मौत हो गई।

Also Read: Himachal: तीन निर्दलीय MLA को कारण बताओ नोटिस जारी, जानें पूरा…

जन्मदिन पर परिवार वालों ने ऑनलाइन केक किया था ऑर्डर

दरअसल, यह केक मानवी के जन्मदिन पर परिवार वालों ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था, जिसे खाते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा जन्मदिन का केक खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को उल्टी भी होने लगी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने बच्ची को मृत करार दिया

परिवार वालों ने जानकारी दी कि हमने अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। जिसे खाने के बाद हमारा पूरा परिवार बीमार हो गया। इसके बाद देर रात मानवी की तबीयत बिगड़ गई। सुबह जब उन्होंने देखा तो पाया कि उनकी बेटी का शरीर ठंडा हो गया है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया।

Also Read: Mahakal Fire Incident: महाकाल मंदिर अग्निकांड पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular