होम / Lok Sabha Elections 2024: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, चारों सीटों पर घोषित होंगे नए उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, चारों सीटों पर घोषित होंगे नए उम्मीदवार

• LAST UPDATED : March 25, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। होली पर मीडिया से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बताया कि हिमाचल की चारों सीटों पर नए प्रत्याक्षी आएंगे।

होली पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान

सोमवार को होली के अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि, “जो होना था हो गया। अब सरकार काम कर रही है। हमें हिमाचल प्रदेश को सबसे समृद्ध और समृद्ध राज्य बनाना है।” उन्होंने आगे कहा, “2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाएगा और 2032 में देश का सबसे अमीर राज्य होगा।” लोकसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,  “चारों सीटों के प्रत्याक्षी की चर्चा हो गई है। चारों जगह नए प्रत्याक्षी आएंगे। जल्द ही आपको बता दिया जाएगा।”

सीएम सुक्खू ने कार्यकर्ताओं संग डाली नाटी

हिमाचल प्रदेश में होली के अवसर पर हिमाचल के सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में होली का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और शिमला के लोगों के साथ होली मनाई। इस बीच मुख्यमंत्री सुक्खू  पहाड़ी गानों पर कार्यकर्ताओं संग डांस करते नजर आए।

ये भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox