Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशWeather: हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Weather: हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल के ज्यादातर निचले इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में आंधी के साथ तेज़ बारिश हुई है। बारिश-बर्फबारी के कारण पूरे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट आई है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

रोहतांग दर्रा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  बर्फबारी होने की संभावना है। यह संभावित रूप से परिवहन और बाहरी गतिविधियों के लिए चुनौतियाँ पैदा कर सकता है। इसके अलावा, निचले इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे संभावित बाढ़ और भूस्खलन की चिंता बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी की है, जिसमें निवासियों और यात्रियों को आसन्न वर्षा के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 24 घण्टों में मौसम के साफ रहने के संभावना हैं। हालांकि 26 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उसके प्रभाव से 30 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की आशंका है। प्रदेश में 28 मार्च को आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो चांबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला भारी बारिश के बाद तापमान में गिरने के आसार हैं। इसके साथ ही ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन में बारिश को अलर्ट पर रखा गया है। 26 और 27 मार्च को हिमाचल के मैदानी इलाकों को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 28 से 30 मार्च तक पहाड़ों पर बर्फ़बारी और निचले इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular