होम / HPBOSE HP Board 10th Result 2024 : हिमाचल में 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, इन बच्चों ने किया टॉप

HPBOSE HP Board 10th Result 2024 : हिमाचल में 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, इन बच्चों ने किया टॉप

• LAST UPDATED : May 7, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), HPBOSE HP Board 10th Result 2024 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है, जो पिछले साल से काफी खराब है। साल 2023 में रिजल्ट 89.7% रहा।  हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

 आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। मैट्रिक परीक्षा में कुल 74 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक राज्य भर के 2258 परीक्षा केंद्रों पर ली गई थी।  बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था।  साल 2023 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 89.7 फीसदी रहा।  एचपी बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।  इससे बच्चे समय पर अगली कक्षा में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। हिमाचल 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (result) हुआ जारी

शिक्षा बोर्ड ने पिछले सप्ताह रिकॉर्ड समय में 12वीं कक्षा का परिणाम भी घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड में 73.76% छात्र पास हुए। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप 10 में कुल 41 छात्र शामिल हुए। इनमें से 30 लड़कियां हैं।  सरकारी स्कूलों की कुल 7 लड़कियां और तीन लड़कों ने मेरिट में टॉप 10 में जगह बनाई। वहीं, निजी स्कूलों के 8 लड़के और 23 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। हिमाचल बोर्ड 2024 12वीं कक्षा में भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल की कामाक्षी शर्मा ने पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 494 अंक (98.90 प्रतिशत) हासिल किए। 12वीं कक्षा में 63,092 छात्र पास हुए हैं, जबकि 9,103 छात्र फेल हो गए हैं। वहीं, 13,276 छात्रों की कंपार्टमेंट आई।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox