Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking Newsराष्ट्रपति मुर्मू ने चामुंडा मंदिर में की पूजा,धर्मशाला CU में दी छात्रों...

राष्ट्रपति मुर्मू ने चामुंडा मंदिर में की पूजा,धर्मशाला CU में दी छात्रों को दी उपाधि

- Advertisement -

India News HP(इंडिया न्यूज़)Droupadi Murmu Himachal Visit: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सांतवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दाैरान मंदिर के पुजारी ने राष्ट्रपति को मां की चुनरी व प्रसाद भेंट किया। राष्ट्रपति का धर्मशाला पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने स्वागत किया।

केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में भी हुई शामिल

इसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। समारोह में कुल 709 छात्र-छात्रों को डिग्रियां आवंटित की गईं। समारोह की शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा से की गई। कार्यक्रम में 11 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी गई। साथ ही 30 मेधावी छात्र, जिन्होंने विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान ग्रहण किया, उन्हें गोल्ड मेडल और डिग्री से नवाजा गया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कुलाधिपति पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी भाग ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल भी माैजूद रहे। दीक्षांत समारोह में 2019-22 के यूजी और 2020-22 सत्र के पीजी के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular