Monday, May 20, 2024
HomeबॉलीवुडShoaib Malik: शोएब मलिक ने सना जावेद से की तीसरी शादी, पाक...

Shoaib Malik: शोएब मलिक ने सना जावेद से की तीसरी शादी, पाक की एक्ट्रैस के बारे में जानें पूरी जानकारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। क्रिकेटर ने अपनी और सना की तस्वीरों के साथ कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह। और हमने आपको जोड़ियों में बनाया है।” सामने आई तस्वीरों में, शोएब मलिक पारंपरिक पोशाक पहने अपनी दुल्हन सना जावेद को गले लगाते नज़र आ रहे है। वहीं कुछ ही दिन पहले भारतीय दिग्गज टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा द्वारा तलाक को लेकर एक क्रीप्टिक पोस्ट शेयर किया गया था। जिसके कुछ ही दिन बाद अब शोएब के निकाह की तस्वीरें सामने आ रही है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का निकाह 2010 में हुआ था। उन दोनों का इजहान नाम का एक बेटा भी है।

कौन है सना जावेद?

सना जावेद एक पाकिस्तानी एक्ट्रैस है। सना का जन्म 25 मार्च 1993 को जेद्दा, सऊदी अरब में हुआ था। वहीं सना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में शहर-ए-ज़ात से की थी। वहीं कई लोग उन्हें रोमांटिक ड्रामा खानी में की गई उनकी भूमिका से पहचानते है। जिसके बाद उन्होंने रुसवाई तथा डंक जैसे नाटकों में किरदार किए थे। सना को खानी में किए गए उनके किरदार के लिए लक्स स्टाइल अवॉर्ड भी मिला था।

उन्होंने अब तक बेहद, शरीक-ए-हयात, डिनो की दुल्हनिया एवं आई लव यू जादा जैसे शो में काम किया हैं। सना जावेद द्वारा पहले 2020 में पाकिस्तानी अभिनेता, गायक-गीतकार एवं संगीत निर्माता उमर जसवाल से शादी की गई थी। वहीं, 2023 में वे अलग हो गए। अलग होने के बाद सना तथा उमर दोनों द्वारा सोशल मीडिया से अपनी साथ की तस्वीरं हटा दी गई।

सना जावेद द्वारा शोएब मलिक से शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अपना नाम भी बदला गया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका नाम अब “सना शोएब मलिक” है। शोएब मलिक तथा सना जावेद के बीच डेटिंग की अफवाहें 2023 में शुरू हो गई थी। ये सारी अफवाहें तब शुरू हुई जब शोएब मलिक द्वारा सना जावेद के जन्मदिन पर अपने साथ एक तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में “हैप्पी बर्थडे बडी” लिखा गया।

ये भी पढ़े- Ram Mandir: कंगना बोली ’22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular