India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Earthquake: हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में आज रात करीब साढ़े नौ बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की माने तो गुरुवार 4 अप्रैल को रात 9 बजकर 34 मिनट और 32 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है।
An earthquake of magnitude 5.3 on the Richter Scale hit Chamba, Himachal Pradesh, at 21:34 pm today: National Center for Seismology pic.twitter.com/DuHDZGSftq
— ANI (@ANI) April 4, 2024
आस पास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए
चंबा के साथ लगते इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप आते ही लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर भागे। फिलहाल तेज भूकंप के बाद किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। हिमाचल में भूकंप महसूस होने से कुछ मिनट पहले जम्मू घाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
ये भी पढ़ें-