होम / कंगना रनौत के खिलाफ मैदान में उतरे विक्रमादित्य सिंह, मंडी से लड़ेंगे चुनाव

कंगना रनौत के खिलाफ मैदान में उतरे विक्रमादित्य सिंह, मंडी से लड़ेंगे चुनाव

• LAST UPDATED : April 13, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज),Himachal Congress Candidate List: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट पर विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य को टिकट दिया है, वहीँ शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुलतानपुरी को मैदान में उतारा है।

मंडी में राजा बनाम रानी की होगी लड़ाई

मंडी से विक्रमादित्य के चुनाव लड़ने के एलान के बाद यहाँ रानी और राजा के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। फिल्म क्वीन से मशहूर हुईं कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि राजा परिवार के वंशज विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं। वैसे यह सीट राजपरिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। प्रतिभा सिंह खुद यहां से तीन बार सांसद रह चुकी हैं। वीरभद्र सिंह 2009 में सांसद बने। अब उनके बेटे विक्रमादित्य मैदान में हैं।

बता दें, मंडी लोकसभा सीट में 17 विधानसभा सीटें हैं। इनमें मौजूदा समय में 4 सीटों पर कांग्रेस और वहीं 13 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

ये भी पढ़ें-

SHARE

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox