होम / Chamba Accident: भीषण सड़क हादसा, टाटा सूमो गिरी खाई में, तीन लोगों की मौत 10 घायल

Chamba Accident: भीषण सड़क हादसा, टाटा सूमो गिरी खाई में, तीन लोगों की मौत 10 घायल

• LAST UPDATED : June 6, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Chamba Accident: पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग घायल हुए हैं।

यह है पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के राख-बिंदला-धनड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे टाटा सूमो कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें: Shimla: हिमाचल में महिलाओं के लिए गुड न्यूज़, जानें कब मिलेंगे 1500- 1500 रुपए

हादसे के वक्त कार में कुल 13 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर निजी वाहनों के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक ने दी आगे की जानकारी

गंभीर रूप से घायल चार लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। कार सवार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: Summer Drinks: गर्मियों में खुद को रखें तरोताजा, पीएं ये ड्रिंक्स

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox