Monday, May 20, 2024
HomeदिवालीDiwali 2023: कैसे हुआ था श्रीराम का स्वागत, सबसे पहले राम किससे...

Diwali 2023: कैसे हुआ था श्रीराम का स्वागत, सबसे पहले राम किससे मिले?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Diwali 2023: दीपावली हिंदू धर्म की आस्था से जुड़ा त्योहार है। दिपावली को रोशनी का त्योहार भी माना जाता है। दीपावली पहली बार अयोध्या नगरी में मनाया गया था। जब त्रेतायुग में भगवान राम अपने चौदह वर्षों का वनवास पूरा कर अपने साकेत धाम अयोध्या पधारे थे।

श्रीराम ने अपने भाई को लगाया गले

शास्त्रों के मुताबिक भगवान राम जब वनवास के लिए अयोध्या से गए थे। वनवास जाते ही भगवान राम के प्रिय भाई भरत ने प्रण लिया और श्री राम से कहा था कि जब तक आपका चौदह वर्ष का वनवास रहेगा तब तक में आपके कुशल मंगल रहने के लिए चौदह वर्षों तक अयोध्या स्थित नंदीग्राम में रह कर तप करूंगा। साथ ही यदि आप चौदह वर्ष के वनवास को पूरा करने के अंतिम दिन अयोध्या नहीं आए तो आपका ये भाई भरत अपने प्राण को त्याग देगा।

इसलिए जब श्रीराम वनवास पूरा कर जब अयोध्या लौटे तब उन्होंने सबसे पहले अपने प्रिय भाई भरत को प्रेम पूर्वक हृदय से लगाया। इसी क्षण को दुनिया राम-भरत मिलाप के नाम से जानती है।

ऐसे हुआ था स्वागत

जब भगवान राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद, जब अवध पुरी लौटे तब अयोधवासियों ने  मार्ग पर पुष्प बिछा दिए थे। दीपों की पंक्तियां जगह-जगह लगा दी। उस समय अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा रही थी। घर आगमन की खुशी में अयोध्यावासी मंगल गीत गा रहे थें।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular