Wednesday, May 8, 2024
Homeफेस्टिवलHoli 2024: घर में रखी चीजों से बनाएं होली के प्राकृतिक रंग,...

Holi 2024: घर में रखी चीजों से बनाएं होली के प्राकृतिक रंग, त्वचा को भी होगा फायदा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Holi 2024: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर अपने सारे गिले-शिकवे दूर करते हैं। जहां प्राचीन काल में फूलों से होली खेली जाती थी। वहीं, आजकल केमिकल और पक्के रंगों से होली खेलने का चलन है। ये सिंथेटिक रंग बाज़ारों में आसानी से उपलब्ध हैं और प्राकृतिक रंगों की तुलना में सस्ते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक रसायन होते हैं, जो आपकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सिंथेटिक रंगों से होली खेलने से त्वचा में खुजली, रूखापन, चकत्ते, एलर्जी और आंखों में जलन हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही प्राकृतिक चीजों की मदद से हर्बल रंग बना सकते हैं। ये रंग बिल्कुल केमिकल मुक्त होते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। तो आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक और हर्बल होली के रंग –

घर पर प्राकृतिक होली के रंग कैसे बनाएं – How To Make Naturalholi Colors In Hindi

सूखे नीम के पत्तों से आप हरा रंग बना सकते है। इसके लिए नीम पाउडर को चंदन पाउडर के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को सूखे हरे गुलाल की तरह प्रयोग किया जा सकता है। नीम और चंदन दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा का रूखापन और खुजली दूर हो जाएगी और त्वचा में निखार भी आएगा। अगर आप गीला रंग बनाना चाहते हैं तो पालक और धनिये की पत्तियों को उबालकर पेस्ट बना सकते हैं.

पीला रंग

आप बेसन और हल्दी की मदद से पीला रंग बना सकते हैं. इसके लिए एक कप बेसन में आधा कप हल्दी मिलाएं. ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी और बेसन फायदेमंद होता है। अगर आप गीला पीला रंग बनाना चाहते हैं तो गेंदे के फूलों को पानी में उबाल लें। इस पानी का उपयोग पीले रंग के रूप में किया जा सकता है।

लाल रंग

होली पर लाल रंग बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें. फिर इसे मिक्सर में बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को मैदा या चावल के आटे में मिला लें. सूखा लाल रंग तैयार है। अगर आप गीला रंग बनाना चाहते हैं तो अनार के छिलकों को पानी में उबाल लें। इससे आपको गीला लाल रंग मिलेगा। अनार के छिलकों से तैयार रंग आपकी त्वचा को गुलाबी चमक देगा।

गुलाबी रंग

चुकंदर को छीलकर काट लें ताकि वह गुलाबी हो जाए। अब इसे रात भर पानी में भिगो दें।अगले दिन इस पानी को छान लें। अगर आप सूखा गुलाबी रंग बनाना चाहते हैं तो गुलाब की पंखुड़ियां सुखा लें। फिर इसे मिक्सर में बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को आटे में मिला लें।प्राकृतिक और केमिकल मुक्त गुलाबी रंग तैयार है।

अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से होली खेलना चाहते हैं तो इन आसान तरीकों से घर पर ही प्राकृतिक होली के रंग बना सकते हैं। इनसे कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।

Also Read: Boycott Maldives: भारत के साथ विवाद के बाद मालदीव हुआ बेहाल,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular