Friday, May 17, 2024
Homeफेस्टिवलWorld Hindi Diwas: विश्व हिंदी दिवस आज, ऐसे मनाएं ये खास दिन

World Hindi Diwas: विश्व हिंदी दिवस आज, ऐसे मनाएं ये खास दिन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), World Hindi Diwas: 10 जनवरी को दुनियांभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी विश्वभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में एक है। हिन्दी ना केवल भारत बल्कि विश्व में भी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। मंदारिन(चीनी) और अंग्रेजी के बाद देखा जाए तो हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। गौरतलब है कि भारतीय साहित्य में हिंदी का योगदान उल्लेखनीय है।

आज है विश्व हिंदी दिवस 

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषियों के योगदान का सम्मान करने, भाषा के महत्व को समझने और लोगों को इसके महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व के सांस्कृतिक और भाषाई पहलू में भी हिंदी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ऐसे मना सकते है ये खास दिन

आप भाषा के महत्व को बढ़ावा देकर और लोगों को अपने भाषणों, प्रदर्शनों, संगीत और थिएटर में हिंदी को शामिल करने के लिए प्रेरित करके विश्व हिंदी दिवस मना सकते हैं। हिंदी की सुंदरता और विविधता की सराहना करनी चाहिए। विश्व हिंदी दिवस लोगों को भाषा पर ध्यान केंद्रित करने और इसके महत्व का जश्न मनाने में मदद करता है। इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आपको भी हिस्सा लेना चाहिए।

कब से हुई शुरुआत

1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी बोली गई थी। 2006 में देश के तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया था। जिसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम

हर साल विश्व हिंदी दिवस को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व हिंदी दिवस की थीम हिंदी पारंपरिक ज्ञान और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस पर  केंद्रित है।

ये भी पढ़ें-CEO Mom Kills Son: महिला CEO ने क्यों ली 4 साल…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular