Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूज़Himachal Politics: 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद, CM सुखविंदर...

Himachal Politics: 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साधा विपक्ष पर निशाना

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: हिमाचल में 10 जुलाई को तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निर्दलीयों ने अपनी सदस्यता बेच दी और जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

13 जुलाई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने देश के सात राज्यों में 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में भी तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने वाले हैं। यहां, हिमाचल प्रदेश के देहरादून, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। इन तीन क्षेत्रों में 10 जुलाई को मतदान किया जाएगा और 13 जुलाई को नतीजे आएंगे।

ये भी पढ़ें: आधे किराये में विदेश घूमने का मौका!

हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, जिनमें से देहरा से होशियार ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं। ये तीनों ही निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

CM सुक्खू ने कहा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि तीनों निर्दलीयों ने अपनी विधायक सीटें बेच दी हैं। अब जनता उन्हें आगामी उपचुनाव में सबक सिखाएगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में एक जून को छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से चार सीटों पर कांग्रेस और दो पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी भाजपा द्वारा तीन निर्दलीय विधायकों को टिकट दिए जाने पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पता नहीं चलेगा कि ये तीनों निर्दलीय विधायक चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: सुक्खू सरकार पर आने वाला है संकट? विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular