Saturday, July 27, 2024
HomeHealthHealth Tips For Diabetes: इस रोटी को खाने से नहीं बढ़ता शुगर...

Health Tips For Diabetes: इस रोटी को खाने से नहीं बढ़ता शुगर लेवल, जानें कैसे और कब खाएं

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Health Tips For Diabetes: इस रोटी को खाने से चीनी लेवल में बढ़ोतरी नहीं होती है , इसलिए खाने के लिए कब और कैसे खाना चाहिए।​​​​ आमतौर पर माना जाता है कि आटे की रोटी से शुगर लेवल बढ़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रोटीन में जीआई अधिक होता है।

रोटी में मिलता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स

घरों में राखी बासी रोटी को कोई नहीं खाता, लोगों को लगता है कि ऐसी रोटी खाने से शरीर में कई तरीके के समस्या हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी शुगर पेशेंट्स के लिए काफी लाभदायक होती है। इससे diabetes कंट्रोल रखने में मदद मिलती है और शरीर को अच्छा पोषण भी मिलता है। बासी रोटी के diabetes पेशेंट्स के लिए बहुत फायदे है।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साधा विपक्ष पर निशाना

डॉक्टर बताते हैं कि सामान्य रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, लेकिन जब रोटी बासी हो जाती है तो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काम हो जाती है। ऐसे में बासी रोटी का सेवन शुगर को कम कर सकता है। रोटी में विटामिन बी और कैल्शियम होता है, डायबिटीज के मरीज इस तरह की रोटी को खा सकते है।

कैसे और कितने देर में खाये रोटी

जानकारी के अनुसार 12 घंटे के भीतर रोटी खा लें, कुछ लोग रोटी को एक दिन बाद भी खा लेते हैं, जो आपके स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं। अगर आप बासी रोटी को 14 घंटे बाद खाते हैं तो वह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए, रोटी को 12 से 14 घंटे के भीतर खाना जरूरी है। ज्यादा देर करने से रोटी में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं जो पेट में Infection का कारण बन सकते हैं।

आप ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खा सकते हैं। बासी रोटी को 10 से 20 मिनट तक ठंडे दूध में भिगोकर रखें और उसे खा लें, दोपहर या शाम के समय ऐसा करने का प्रयास करें। बासी रोटी खाने से काफी फायदा हो सकता है। हालांकि डॉक्टर से सलाह लेना अति आवश्यक है। यदि आपको पेट में Infection है, तो ऐसी रोटी खाने से बचें।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: सुक्खू सरकार पर आने वाला है संकट? विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular