Saturday, July 27, 2024
HomeमंडीMandi Accident: शिकारी देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार नाले...

Mandi Accident: शिकारी देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, पति-पत्नी की मौत

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Mandi Accident: हिमाचल प्रदेश में रविवार को मंडी जिले में एक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में बिलासपुर में रहने वाले एक पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पांच और लोग दुर्घटना में घायल खाए जाते हैं।

यह है पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा का मामला बढ़ते जा रहा है। आज हिमाचल के मंडी में एक और ऐसा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हैं।

ये भी पढ़ें: Health Tips For Diabetes: इस रोटी को खाने से नहीं बढ़ता शुगर लेवल, जानें कैसे और कब खाएं

यह सभी लोग दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध शिकारी मंदिर में जा रहे थे। इस घटना का केस जंजैहली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो लोग दुर्घटना में घायल हुए, उन्हें मेडिकल कॉलेज के मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान संदीप कुमार (30) गांव राजपुरा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर और नीलम (24) के रूप में हुई है। संदीप और नीलम पति-पत्नी थे। संदीप का बेटा हर्ष (4) और एक साल की बेटी पूर्वी घायल हैं। इसके अलावा घायलों की पहचान धर्मपाल पुत्र जगत राम, गांव खुजां लुनारू, रामशहर, सोलन, धर्मपाल की पत्नी राजू देवी, बलदेव राज (20) पुत्र बबलू राम गांव कलेर, आनंदपुर, रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने की है। पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साधा विपक्ष पर निशाना

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular