Thursday, May 9, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Politics: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज, जानिए क्या...

Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज, जानिए क्या बोले

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Himachal Politics: हाल ही में कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट मिला है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता उन पर लगातार तंज कसते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल के बहाने कंगना पर सीधा निशाना साधा है।

कंगना रनौत पर कसा तंज

विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर सनी देओल का एक लेटर शेयर किया है। इसमें सनी देओल ने उनके निर्वाचन क्षेत्र को लेकर होने वाली बैठकों के लिए गुरप्रीत सिंह पलहेरी को प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस पोस्ट शेयर करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसते हुए लिखा है कि, ऐसे हालात मंडी में ना हों। प्रभु श्री राम से यही कामना करता हूं। इसलिए मंडी की प्रबुद्ध जनता जनार्दन को बहुत सोच समझकर अपना जनादेश देने की जरूरत हैं।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular