Wednesday, May 8, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, BJP में...

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये सांसद और विधायक

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा इलेक्शन से पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका मिला है। AAP के एकमात्र लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आज बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ ही जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल हुए AAP सांसद और विधायक

बुधवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि AAP ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित हूं।”

जेपी नड्डा से की मुलाकात

सांसद सुशील कुमार रिंकू 2023 के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भारी जीत हासिल कर विजयी हुए। सूत्रों के मुताबिक, अब सुशील कुमार रिंकू भाजपा के बैनर तले आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की।

कांग्रेस सांसद भी हुए शामिल

मंगलवार को लुधियाना से सांसद और कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू भी बीजेपी में शामिल हो गए। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्हें राज्य के आतंकवाद विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। पद पर रहते हुए ही एक आतंकवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular