Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh: बेहद खूबसूरत है हिमाचल का यह जगह, पहाड़ की सुकून...

Himachal Pradesh: बेहद खूबसूरत है हिमाचल का यह जगह, पहाड़ की सुकून के साथ मंदिरों के भी दर्शन

Himachal Pradesh: बेहद खूबसूरत है हिमाचल का यह जगह, पहाड़ की सुकून के साथ मंदिरों के भी दर्शन

- Advertisement -
India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से हिमाचल है, जिसे देवभूमि कहा जाता है। यहां कई टूरिस्ट प्लेस हैं जहां लोग भ्रमण करने के लिए आते हैं। कुछ दिनों बाद गर्मियों की छुट्टी शुरू होने वाले हैं. अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो हिमाचल का जगह हैं कांगड़ा जहां आप खूब सारी धर्म स्थलों के दर्शन के साथ पहाड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कांगड़ा की सबसे फेमस घूमने की जगह?
ताशी जोंग मठ
कांगड़ा में ताशी जोंग मठ तिब्बती शरणार्थियों की एक महत्वपूर्ण जगह है। उसके परिसर में एक मुख्य मंदिर है जिसमें खम्बुल रिनपोछे का स्तूप है। इस पूरी इमारत को लकड़ी की नक्काशी थांगका पेंटिंग और गिल्डिंग से सजाया गया है।
कांगड़ा के नजदीक करेरी झील का बेहतरीन खूबसूरत नजारा देखने के लिए लोग काफी दूर से आते हैं। इस मीठे पानी के झील में पानी बर्फ पिघलने से होता है।

मसरूर
मसरूर प्राचीन पत्थरों को काटकर बनाए गए मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह कांगड़ा के पास घूमने वाले फेमस स्थानों में से एक है। यहां आप प्राचीन काल की वास्तुकला का आनंद ले सकते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular