होम / Kangana Ranaut : दिल्ली में बडा पप्पू और हिमाचल में छोटा पप्पू… कंगना रनौत का कांग्रेस पर हमला

Kangana Ranaut : दिल्ली में बडा पप्पू और हिमाचल में छोटा पप्पू… कंगना रनौत का कांग्रेस पर हमला

• LAST UPDATED : April 11, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Kangana Ranaut: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में पूरे भारत की राजनीति में गर्माहट है। वही हिमांचल के मंडी से बीजेपी प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि दिल्ली में बडा पप्पू है और हिमाचल में छोटा पप्पू है। आज चरों तरफ नवरात्र में पूजा अर्चना हो रही है। कन्याओं को पूजा जा रहा है लेकिन, दोनो पप्पू हिमाचल की बेटी को कलंकित करने में लगे हैं। कंगना रनौत ने आगे कहा कि “वह कहता है मैंने गौमांस खाया। वो एक नम्बर का झूठा है।

हिमाचल नही देश छोड़ दूंगी

दरअसल, कंगना मनुरंगशाला में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुंबई में उन्होंने अपनी जगह बनाई। अब राजनीति में जगह तलाश रही हूं। मायानगरी में हूँ तो कलंकित हूँ। ढिंचक ढिंचक की टिप्पणी करने वाले मेरी फिल्म का एक सीन करके दिखाए, वह हिमाचल नही देश छोड़ देगी। राजनीति सेवा भाव है। उनपर सवाल उठाने वालों को डेमो देकर दिखाया जाएगा कि राजनीति क्या होती है। ऐसे राजा बेटे उन्हें मुंबई में भी मिले। लेकिन, अपनी मेहनत से उन्होंने फिल्मों में हीरो ही खत्म कर दिए।

राजघराने से ताल्लुक रखते है विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और दिवंगत नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। मंडी सीट से हिमाचल सरकार में मंत्री और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के नाम पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस आलाकमान इस सीट पर नाम का ऐलान कर सकता है। प्रतिभा सिंह के दिवंगत पति वीरभद्र सिंह पांच बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। वह मंडी सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox