Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़Viral Video: पाकिस्तान में ये क्या हो रहा है…पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर...

Viral Video: पाकिस्तान में ये क्या हो रहा है…पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही आर्मी

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Viral Video: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तान सेना के जवान पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने बुधवार को पंजाब प्रांत के भावलनगर में पुलिस पर हमला कर दिया।

सेना के जवानों ने किया पुलिस पर हमला

घटना मद्रिसा पुलिस स्टेशन की है। दरअसल यहां,  पुलिस ने एक सिपाही के भाई से अवैध हथियार जब्त किए थे। जिसके बाद लगभग सात से आठ गाड़ियों में सेना के जवान आए। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी से चाबियाँ छीन लीं और थाने में घुस गए। सेना के जवानों ने अधिकारियों पर राइफल की बटों और लाठियों से हमला किया। यहां तक ​​कि थाना प्रभारी को भी प्रताड़ित किया। सेना द्वारा पुलिस वालों की पीटाई का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिसवालों के शरीर पर पड़ गए निशान

सेना के जवानों ने थाना प्रभारी और उनके स्टाफ को बेरहमी से पीटा। जिसके चलते उनके शरीर पर निशान पड़ गए हैं। यह हमला बुधवार सुबह ईद की नमाज के बाद करीब 10 बजे हुआ, जिसमें कई पुलिस अधिकारी और उनके सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से लोगों के बीच गुस्सा नजर आ रहा है। वे हथियार जब्ती विवाद पर सेना की असंगत प्रतिक्रिया पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular