Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशKangra News: सुलह कांग्रेस के 50 लोगों ने दिया BJP को जॉइन,...

Kangra News: सुलह कांग्रेस के 50 लोगों ने दिया BJP को जॉइन, पहना भगवा का पटका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण राणा गुरुवार को BJP को जॉइन किया। उनके साथ सुलह क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़े 50 समर्थकों ने भी भगवा पटका पहन लिया। सभी को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं BJP के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विधायक विपिन सिंह परमार ने पार्टी में शामिल कराया। अरुण राणा सुलह ब्लॉक कांग्रेस के दो बार आठ साल तक अध्यक्ष रहे हैं। सुलह में पहले पूर्व विधायक जगजीवन पाल को कांग्रेस से निलंबित करना, फिर जगदीश सिपहिया के निधन के बाद अब अरुण राणा के BJP में जाने से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। अरुण राणा भट्टू पंचायत के प्रधान भी रहे हैं और वर्तमान में सीट आरक्षित होने पर उपप्रधान चुने गए हैं।

BJP में शामिल होने वालों में पूर्व जिला परिषद सदस्य अमी चंद, कांग्रेस के बूथ प्रभारी मनोज धीमान, बलवंत सिंह, भट्टू पंचायत के 5 पंचायत सदस्य आदि शामिल हैं। इस मौके पर विपिन परमार ने कहा कि BJP की नीतियों, जनहित की कार्यशैली और राष्ट्र का हित सबसे पहले की सोच से प्रभावित होकर विपक्षी पार्टी के लोग BJP में शामिल हो रहे हैं। अरुण राणा का कहना है कि मोदी सरकार की उपलब्धियों, सुलह में विपिन परमार की कार्यशैली और सनातन के प्रति BJP के स्टैंड से प्रभावित होकर उन्होंने भगवा पहना है। कहा कि सुलह में कांग्रेस नेतृत्व विहिन और इसके नेता घमंडी हो गए हैं।

ये भी पढ़े- Sirmour News: यूपीएससी सीडीएस-1 ओटीए परीक्षा में आंजभोज के अविनाश चौहान…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular