होम / Weather Update Today: इन राज्यों में बदलता मौसम का मिजाज,जानें IMD की ताजा अपडेट

Weather Update Today: इन राज्यों में बदलता मौसम का मिजाज,जानें IMD की ताजा अपडेट

• LAST UPDATED : February 17, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Weather Update Today:  देशभर में कड़ाके की सर्दी से सभी परेशान रहे, वहीं अब मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली समेत उत्त भारत के कई और राज्यों में सुबह के समय हल्की सर्दी के बाद दिन में गर्मी का अहसास होता है। उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और आस-पास के मैदानी क्षेत्रों में 18 से 22 फरवरी तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। वहीं मौसम विभाग ने 17 फरवरी यानी आज को लेकर मौसम साफ रहने की अपडेट दी है।

क्या है मौसम विभाग की रिपोर्ट?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 फरवरी को तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 19, 20 और 21 फरवरी की रात को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही बल्कि बारिश की भी संभावना जताई है। कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 

IMD की अपडेट के अनुसार, झारखंड और उत्तरी ओडिशा में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी बिजली के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अपडेट दी है कि आने वाले दिनों में नॉ़र्थईस्ट राज्यों में बल्कि बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने बिजली कड़कने की लोगों को चेतावनी दी है।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox